Posts

Showing posts with the label International Relations

अंतरराष्ट्रीय संबंध: परिभाषा, स्वरूप और विषय क्षेत्र

अंतरराष्ट्रीय संबंधों की परिभाषा अंतरराष्ट्रीय संबंध (International Relations) विभिन्न देशों, उनके नागरिकों और संगठनों के बीच होने वाले राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का अध्ययन करता है। यह राष्ट्रों के बीच सहयोग, संघर्ष और राजनयिक गतिविधियों को समझने का प्रयास करता है। Watch on YouTube - अंतरराष्ट्रीय संबंध: परिभाषा, स्वरूप और विषय क्षेत्र प्रमुख परिभाषाएँ: हंस जे. मारगेन्थाउ: "अंतरराष्ट्रीय राजनीति शक्ति के लिए संघर्ष है।" हेरोल्ड स्प्राउट: "स्वतंत्र राज्यों के अपने-अपने उद्देश्यों एवं हितों के आपसी विरोध-प्रतिरोध या संबंध से उत्पन्न उनकी प्रतिक्रियाओं एवं संबंधों का अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति कहलाता है।" नॉर्मन डी. पाल्मर व हावर्ड सी. परकिंस: "अंतर्राष्ट्रीय संबंध में राष्ट्र राज्यों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा समूहों के परस्पर संबंधों के अतिरिक्त और बहुत कुछ सम्मिलित है। यह विभिन्न स्तर पर पाये जाने वाले अन्य संबंधों का भी समावेश करता है जो राष्ट्र राज्य के ऊपरी व निचले स्तर पर मिलते हैं। परन्तु यह राष्ट्र राज्य को ही अंतर्राष्ट्रीय सम...